Stock Market Dictionary (Hindi) by Vinod Kumar शेयर बाज़ार की बोली, शब्द और संकेतों को समझकर ख़ूब मुनाफा कमाएं और धनवान बनें! 2400 से अधिक महत्वपूर्ण शब्दों के अर्थ और परिभाषाएं शेयर बाज़ार अपने आप में एक अनोखी पहेली है। इस पहेली को और भी अबूझ बना देती है ‘शेयर बाज़ार’ में बोली जाने वाली विभिन्न शब्दावलियां और संकेत। शेयर बाज़ार में पूंजी निवेश करने वाले सभी लोगों के लिए यह ऐसा शब्द भण्डार है, जिसे याद करके अर्थ-जगत की इस भूलभुलैया में आप कभी मात नहीं खा सकते। क्या आप जानते हैं कि - • नेता शेयर या दुधारू शेयर क्या होता है?
• तिजोरी वाला शेयर और हवाई या पका शेयर क्या होता है?
• किताबी शेयर या बिल्ली-कुत्ता शेयर क्या होता है? और इस शब्दकोश में जोड़े गए हैं 26 अध्याय, जिसमें शेयर बाजार मूल्य, पूंजी, सम्पत्ति, आॅर्डर, कम्पनी, प्रतिभूति विनियोक्ता, लाभांश, दलाल तथा क्रेडिट रेटिंग के अंतर्गत 2400 से अधिक महत्वपूर्ण शब्दों के अर्थ और परिभाषाएं दी गई हैं। इसके अतिरिक्त परिशिष्ट खण्ड में शब्द संक्षेप, भारत के शेयर बाजार, शेयर ट्रांसफर फार्म का प्रारूप तथा संकेत-सूची दिए गए हैं। तो आइए यह पुस्तक पढ़कर और अमल करके बनिए शेयर बाजार के जाने-माने खिलाड़ी। इस पुस्तक के लेखकद्वय डाॅ. विनोद कुमार एवं डाॅ. आशा विनोद दोनों आर्थिक मामलों एवं शेयर बाज़ार के विशेषज्ञ हैं। इनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें ‘जानें और जीते शेयर बाजार’ सर्वाधिक चर्चित रचना है।