Napoleon Bonaparte Bhagya Devi Ka Putra by Vipul Vinod एक माँ अपने पुत्र के लिए दुनिया का नक्शा खरीदकर लाई, ताकि वह दुनिया को जान सके। बालक ने उस नक्शे के अनेक देशों को लाल रंग से रंग दिया तो माँ ने पूछा - “यह क्या किया, नक्शा खराब कर दिया?” जानते हो उस बालक ने क्या कहा! उस बालक ने कहा - “माँ, मैंने नक्शा खराब नहीं किया है। जिन देशों पर मैंने लाल निशान लगाए हैं, मैं उन देशों को जीतकर एक दिन सम्राट बनूँगा। कालांतर में वही बालक महान सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट के नाम से दुनिया में प्रसिद्ध हुआ। इस पुस्तक में उन्हीं महान सम्राट नेपोलियन की सचित्र प्रेरक जीवनी दी गई है, जो चलचित्र की भाँति इतिहास को पुनः जीवित तो करेगी ही साथ ही आपकी विचारधारा को भी बदलकर रखा देगी और निष्कर्ष निकलेगा - सम्राट बनाये नहीं जाते, बल्कि स्वयं के कामों से ख़ुद बनते हैं।