God Particle Ka Rahasya (Hindi) by Vipul Vinod हम 99.999997% ईश्वर के क़रीब पहुंच गए हैं। एक दावा जिस ‘गाॅड पार्टिकल’ की महाखोज सामने आई, उस खोजे गए कण को ईश्वर के क़रीब, महान वैज्ञानिक उपलब्धि, अनंत संभावनाओं वाले कण की खोज, ब्रह्मांड के रहस्यों को समझाने वाला कण, ब्रह्म का अंश, इंसान ने खोज लिया और भगवान जैसी संज्ञाओं से अभिव्यक्त किया गया। कहते हैं कि महाविस्फोट (बिग - बैंग) के बाद इसी कण ने ब्रह्मांड का निर्माण किया था। वैज्ञानिकों ने 48 वर्षों तक मेहनत करके अंततः ईश्वर के कण को खोजने की घोषणा की। यह अद्भुत और चमत्कारी खोज है, जिसने सारी दुनिया में तहलका मचा दिया। अब वास्तव में यह सिद्ध हो जाएगा कि ईश्वर का अस्तित्व है और ब्रह्मांड की रचना में इस कण की कितनी भूमिका रही। आइए, पढ़ते हैं, यह रोमांचक विज्ञान - कथा।