एक प्रेम कहानी मेरी भी रविंदर सिंह बेस्टसेलिंग किताबों के लेखक हैं। उनकी पहली किताब आई टू हैड अ लव स्टोरी ने लाखों दिलों को छुआ है। कैन लक हैपेन ट्वाइस ? उनकी दूसरी किताब है। उड़ीसा के बुर्ला में अपना अधिकतर जीवन बिताने के बाद अब वे चंडीगढ़ में रह रहे हैं। रविंदर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के बतौर देश की जानी-मानी आईटी कंपनियों में काम कर चुके हैं। फिलहाल वे हैदराबाद के इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए कर रहे हैं। प्रभात रंजन हिंदी के चर्चित कहानीकार हैं। आपके दो कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा बहुवचन, आलोचना जैसी पत्रिकाओं के संपादन कार्य से जुड़े रहे हैं। आपने जनसत्ता में भी काम किया है और संप्रति अध्यापन कार्य कर रहे हैं। जानकी पुल नाम से एक ब्लॉग भी चलाते हैं।