30 Din Mein Motapa Ghataiye by Lav Kumar Sinh 30 दिन में मोटापा घटाइए मोटापा घटाने के उपाय सबको पता हैं। कोई भी व्यक्ति, दूसरे व्यक्ति को बता सकता है कि आवश्कता से अधिक मत खाओ और रोज व्यायाम करें। मोटापा दूर हो जाएगा। कितनी आसान बात है। हर कोई जानता है, मगर फिर भी मोटापे की समस्या बढ़ती ही जा रही है। वास्तव में जो व्यक्ति दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ इस एक लाइन 30 दिन में मोटापा घटाइए के उपाय पर अमल कर पाते हैं, उन्हें कोई समस्या नहीं होती, मगर अधिकतर लोगों के साथ समस्या यह है कि उपाय जानते हुए भी अमल में लाना उन्हें बहुत मुश्किल लगता है। उन्हें उपाय बहुत कठिन जान पड़ते हैं। उपाय कठिन होते भी हैं, क्योंकि एक बहुत मोटे हो चुके व्यक्ति के लिए दौड़ लगाना या कठिन योगासन करना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे लोगों की हार्दिक इच्छा होती है कि काश! कुछ ऐसे उपाय होते, जिनमें मेहनत भी कम करनी पड़ती या मेहनत हो जाती, मगर शरीर को ज्यादा महसूस नहीं होती। काश! ऐसे उपाय भी होते कि खाने-पीने की अच्छी और स्वादिष्ट चीजों के लिए ज्यादा मन नहीं मारना पड़ता। जीभ भी संतुष्ट रहती और वजन भी कम हो जाता। यह पुस्तक मोटापे से परेशान ऐसे दोनों ही तरह के लोगों की मदद करेगी। पुस्तक में मोटापा घटाने क¢ ऐसे सरल से सरल उपाय दिए गए हैं, जिन्हें मोटे से मोटा व्यक्ति भी आसानी से अपना सकता है। साथ ही जो मोटे हो गए व्यक्ति मेहनत कर सकते हैं, उनक¢ लिए जल्द परिणाम देने वाले उपाय भी इस पुस्तक में हैं।